Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे PM नरेंद्र मोदी, दिखेगी पूर्वोतर भारत की...

‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे PM नरेंद्र मोदी, दिखेगी पूर्वोतर भारत की सांस्कृतिक झलक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में आयोजित होगा। पूर्वोत्तर भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम अष्टलक्ष्मी महोत्सव के तहत पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की शृंखलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

पहली बार भारत मंडपम में आज से आयोजित महोत्सव में पूर्वोत्तर के 250 से अधिक कारीगर और उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-बागवानी उत्पादों और 34 जीआई टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि राज्य विशिष्ट मंडप, एरी और मुगा सिल्क गैलरी भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।

महोत्सव के दौरान महिला नेतृत्व, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला और संस्कृति पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, इसके अलावा विकसित भारत के लिए पूर्वोत्तर की भूमिका पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments