Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : MVA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, संजय...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : MVA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, संजय राउत ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षी दलों के गठबंधन ‘महाविकास आघाड़ी’ (MVA) में सीट बंटवारे को लेकर एक बार फिर गतिरोध देखने को मिल रहा है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर महाविकास आघाडी में सीट बंटवारे को लेकर आपसी चर्चा में देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह (नाना पटोले) सीट बंटवारे पर फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं तो वह खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस विषय पर बात करेंगे जिसे बाद नाना पटोले ने भी संजय राउत के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह खुद (संजय राउत) अपने नेता उद्धव ठाकरे की बात नहीं सुनते हैं तो यह उनकी खुद की परेशानी है।

राज्यसभा सदस्य और शिवसेना (UBT) नेता ने सीट बंटवारे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि महाविकास आघाड़ी के सभी दलों के बीच विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति बन चुकी है जिसको लेकर हमने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक व महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से बात भी कर ली है।

साथ ही संजय राउत ने प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है और बाकी बची सीटों के बंटवारे पर जल्द फैसला लेने के लिए वह खुद राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा करेंगे जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हैं जो सीट बंटवारे की कमेटी बनी है वह उनके आदेश से बनी है। हमारी जिम्मेदारी है कि जो भी बात हो उसकी जानकारी हाईकमान को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments