Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsमार्क जुकरबर्ग ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना सबके बस की...

मार्क जुकरबर्ग ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना सबके बस की बात नहीं

Facebook, WhatsApp, Instagram और Meta AI… ये हमारी जिंदगी से जुड़े वो नाम हैं जिनके बिना आज एक दिन भी गुजारना मुश्किल है। इन सबके बीच एक कॉमन कनेक्शन है मार्क जुकरबर्ग और अब उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में शामिल दुनिया के 500 अरबपतियों की लिस्ट में भी ऐसा रिकॉर्ड रखने वाले अरबपतियों की संख्या सिर्फ 3 है।

यहां हम बात कर रहे हैं मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति और नेटवर्थ की। फिलहाल वे दुनिया के तीसरे ऐसे अरबपति हैं, जिनके पास 200 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। साथ ही वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स भी हैं।

मार्क जुकरबर्ग के पास है इतनी संपत्ति

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति या नेटवर्थ फिलहाल 202 अरब डॉलर (करीब 16.89 लाख करोड़ रुपये) है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक महज 24 घंटे के अंदर उनकी संपत्ति में 1.74 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि साल 2024 की शुरुआत से अब तक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में करीब 73.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

मार्क जुकरबर्ग के अलावा दुनिया में सिर्फ 2 और अरबपति हैं, जिनके पास 200 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें सबसे ऊपर टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 270 अरब डॉलर है। वहीं, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति 215 अरब डॉलर है।

भारत के अरबपतियों की क्या स्थिति है?

संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है। जबकि दूसरे सबसे अमीर भारतीय गौतम अडानी हैं। उनकी कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर है। अगर दोनों की संपत्ति में बदलाव देखें तो 2024 की शुरुआत से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 17.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

दुनिया के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडानी इस लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments