चंडीगढ़ में दिसंबर 2026 में होने वाले नगर निगम चुनाव(Chandigarh Municipal Elections) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने फिलहाल 35 वार्डों में से 9 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
AAP ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को यह सूची सार्वजनिक की। इसे चंडीगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष विजय पाल सिंह और प्रभारी जरनैल सिंह ने जारी किया। पार्टी की ओर से बाकी वार्डों के उम्मीदवारों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
इन 9 वार्डों में घोषित किए गए उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग वार्डों से निम्नलिखित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है:
-
वार्ड 1: दिलदार सिंह
-
वार्ड 21: गुरप्रीत कौर लड्डी
-
वार्ड 22: अंजू कात्याल
-
वार्ड 23: ओंकार सिंह औलख (सनी)
-
वार्ड 24: कुलदीप कुमार
-
वार्ड 25: राधिका ढींगरा
-
वार्ड 27: अजीत सिंह जिंद
-
वार्ड 30: सतनाम कौर
-
वार्ड 32: एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा

