HomeBreaking Newsपंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए CM मान का बड़ा...

पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए CM मान का बड़ा ऐलान, 1000 नए खेल मैदानों का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगा मुफ्त सामान

Punjab Sports Grounds: पंजाब में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को बड़ी पहल की। उन्होंने श्री फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र से राज्य में तैयार किए गए 1000 नए खेल मैदानों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें रोजाना मैदान में आकर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अब खेल मैदानों में लाइटें भी लगवा दी गई हैं, ताकि खिलाड़ी शाम के समय भी अभ्यास कर सकें। पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य में कुल 3100 खेल मैदान तैयार करने का है।

3100 खेल मैदान बनाने का सरकार का लक्ष्य

अमलोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल मैदानों के तैयार किए गए मॉडल भी देखे। उन्होंने अधिकारियों से इन मैदानों में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी खासियतों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। सरकार की योजना के तहत युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ खेलों के लिए जरूरी सामान भी मुफ्त दिया जाएगा।

खिलाड़ियों से बोले- रोज मैदान में खेलने आया करो

खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को नए मैदानों की बधाई देते हुए कहा कि वे रोजाना खेलने के लिए मैदान में आया करें। अब यहां लाइटों की भी व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि वे वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट में से कौन-कौन से खेल खेलते हैं। इस पर खिलाड़ियों ने बताया कि वे सभी खेल खेलते हैं।

क्रिकेट किट और लेदर बॉल को लेकर भी की बात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खिलाड़ियों से क्रिकेट किट में मिलने वाले सामान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या क्रिकेट किट में पूरा सामान उपलब्ध कराया जाता है? खिलाड़ियों ने इसका जवाब हां में दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या वे लेदर बॉल से क्रिकेट खेलते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि वे लेदर बॉल से भी खेलते हैं।

खिलाड़ियों के साथ खिंचवाई तस्वीर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बॉल पकड़कर तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा कि क्या उन्हें नया खेल मैदान पसंद आया है? इस पर खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें मैदान मिलने की इतनी खुशी है, जितनी दिवाली पर होती है। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ वॉलीबॉल खेलने की इच्छा भी जताई। इस पर CM मान ने कहा कि वह जरूर उनके साथ वॉलीबॉल खेलेंगे।

खेल मैदान में CM मान ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल मैदान में पौधारोपण भी किया। सरकार का उद्देश्य नए खेल मैदानों के माध्यम से गांवों और शहरों के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखार सकें और खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लें।

Read More:

मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दिया महंगाई का झटका, आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें कितने बढ़े दाम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments