HomeBreaking Newsमॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत,...

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और पीसीआर वाहन की मदद से घर पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

सूत्रों के मुताबिक, 75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह टहलने के दौरान कुछ मिनट तक बेहोश रहे। सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन से घर लेकर पहुंचे। वहां इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की। उन्हें शुरुआती चिकित्सा सहायता भी दी गई।

एंबुलेंस से एम्स पहुंचाए गए पूर्व उपराष्ट्रपति

शुरुआती उपचार के बाद भी एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एम्स पहुंचाया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। एम्स प्रशासन ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। बता दें कि जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। उन्होंने जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Read More

कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान हुए घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments