HomeBreaking News'एक समय कारसेवकों पर चलाते थे गोली अब बन रहे रामभक्त', BJP...

‘एक समय कारसेवकों पर चलाते थे गोली अब बन रहे रामभक्त’, BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सपा पर किया हमला

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सपा नेता पवन पांडेय ने बताया है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। इस पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ करार दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेदी ने सपा नेताओं के कारसेवकों पर गोली चलाने से जुड़े पुराने बयानों का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर पार्टी के नेता कारसेवकों पर गोली चलाने की बात करते हैं, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं।

कारसेवकों पर गोली चलाने के पुराने बयान का जिक्र

सुधांशु त्रिवेदी ने सपा नेता सनातन पांडेय के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह यादव के पुराने बयान को भी याद किया। त्रिवेदी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव ने मार्च 2017 में लखनऊ में कहा था कि उन्होंने 16 हिंदुओं को मरवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर 40 लोग मारे जाते तो भी उन्हें गम नहीं होता। इसी संदर्भ में बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा, “एक तरफ एक पांडेय कह रहे हैं गोली चलवाई, दूसरे पांडेय कह रहे हैं कि 12 दिसंबर को अखिलेश यादव जी सपरिवार दर्शन करने जाएंगे।” उन्होंने कहा कि ये चुनावी हिंदू हैं और अगले चुनाव में जय श्रीराम भी बोल देंगे।

कांग्रेस और सपा की बयानबाजी पर भी निशाना

बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हुई बयानबाजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सपा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जबकि अखिलेश यादव ने कांग्रेस को ‘चालू पार्टी’ बताया था। त्रिवेदी ने दोनों दलों के नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इनमें चालू कौन है? उन्होंने कांग्रेस और सपा पर हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप भी लगाया। त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन को हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति नफरत रखने वाला बताया। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर कट्टरपंथी अल्पसंख्यकवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

दिवाली के बयानों और कीर्ति आजाद के बयान पर पलटवार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने दिवाली के दौरान कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान और इमरान मसूद के दिवाली को ‘मानव निर्मित समस्या’ कहने संबंधी टिप्पणी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब और बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े दावों का भी उल्लेख किया। कीर्ति आजाद के बयान पर पलटवार करते हुए त्रिवेदी ने महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। त्रिवेदी ने 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने को देश की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया और कांग्रेस पर आजादी के बाद भी ब्रिटिश सोच के प्रभाव में रहने का आरोप लगाया।

Read More

दिल्ली में छठ पर हाईकोर्ट का आदेश, 16 नवंबर को बंद रहेंगी सभी अदालतें

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments