HomeBreaking NewsCM योगी की अपील, राम जन्मभूमि पर दीपोत्सव के साथ हर घर...

CM योगी की अपील, राम जन्मभूमि पर दीपोत्सव के साथ हर घर में भी जलाएं दीये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने दीपावली और अयोध्या में आयोजित 10वें दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जलाए जाएं तो हर व्यक्ति अपने घर और आंगन में भी दीपक जरूर प्रज्वलित करे। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को आस्था, परंपरा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। वर्षों के इंतजार और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा यह उत्सव लाखों दीपों की रोशनी के साथ एक बार फिर अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या का हर कोना खुशी और उमंग से भरा हुआ है। इस आयोजन के जरिए भगवान श्रीराम की परंपरा और आदर्शों को याद करने का अवसर मिलेगा।

उपराष्ट्रपति और विदेशी मेहमानों का होगा स्वागत

योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में शामिल होने आ रहे उपराष्ट्रपति, विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने साधु-संतों और रामभक्तों के प्रति भी सम्मान जताया।

CM योगी के मुताबिक, यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की।

दीपक जलाने का दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने दीपक के महत्व को समझाते हुए कहा कि दीया सिर्फ मिट्टी से बना एक छोटा पात्र नहीं है, बल्कि यह उम्मीद, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसकी रोशनी हमें सिखाती है कि अंधकार को दूर करने के लिए एक छोटी-सी ज्योति ही काफी होती है।

उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि दीपावली पर अपने घरों में दीप जलाकर खुशियों, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाएं।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को मान सरकार का बड़ा ऐलान…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments