HomeBreaking NewsUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का हुआ तबादला, शशि...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का हुआ तबादला, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन, अनुराग श्रीवास्तव को बनाया गया APC

UP IAS Transfers: UP की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस बदलाव में मुख्य सचिव स्तर से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अपने मौजूदा दायित्वों के साथ अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के साथ ग्रामीण पेयजल मिशन के मिशन निदेशक और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

आलोक कुमार-2 बने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त

अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एम. देवराज और डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को भी नई जिम्मेदारी

एम. देवराज को अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को प्रमुख सचिव, समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आलोक कुमार-3 को वित्त से जुड़े अहम दायित्व

आलोक कुमार-3, जो प्रमुख सचिव नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी तथा नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त और प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अजय चौहान को यूपीड़ा की अतिरिक्त जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पंधारी यादव को प्रमुख सचिव, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।

जल निगम और पीसीडीएफ में भी बदलाव

योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक पद से बदलकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं अमित कुमार सिंह, जो पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक थे, अब प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कृष्ण कुमार बने झांसी मंडल के मंडलायुक्त

कृष्ण कुमार को सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी के पद से हटाकर मंडलायुक्त, झांसी मंडल बनाया गया है। चंद्रशेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मानवाधिकार आयोग और प्रशासनिक सुधार विभाग में भी बदलाव

भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीण मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

विशेष सचिव, समाज कल्याण प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तरह योगी सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Read More:

पंचकूला स्कूल में KG बच्ची से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल और 2 टीचर्स पर FIR, निलंबित हुईं दोनों शिक्षिकाएं

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments