HomeBreaking Newsक्रिकेट मैदान पर थमा जिंदगी का सफर, बल्लेबाज के सीने में उठा...

क्रिकेट मैदान पर थमा जिंदगी का सफर, बल्लेबाज के सीने में उठा दर्द के बाद हुई मौत

राजस्थान के दौसा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। समलेटी गांव में क्रिकेट खेल(Sports News) रहे 25 वर्षीय रामराज मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया गया कि बल्लेबाजी के दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

जानकारी के मुताबिक, गांव के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट मैच खेल रहे थे। रामराज एक टीम की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने मैच से पहले टॉस किया और जीतने के बाद अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद अचानक रामराज के सीने में दर्द उठा। देखते ही देखते वह मैदान पर गिर गए। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद खिलाड़ियों और दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई।

जयपुर के अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

रामराज के दोस्तों ने उन्हें तुरंत महवा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें रामराज मैच शुरू होने से पहले अपने साथियों के साथ टॉस करते दिखाई दे रहे हैं।

पांच महीने पहले हुई थी शादी

महवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, पुलिस को क्रिकेट खेलते समय युवक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती तौर पर घटना को हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि परिवार की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक, रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : iPhone 18 Pro खरीदने वालों का ‘स्मार्ट हैक’, दुबई का फ्री ट्रिप भी हो गया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments