पंजाब के बरनाला जिले में पंजाबी सिंगर और लिरिक्स राइटर गुलाब सिद्धू के घर पर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गांव फरवाही स्थित उनके घर को मोटरसाइकिल पर आए कुछ अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में गुलाब सिद्धू या उनके परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि फायरिंग रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। हमलावरों ने घर के मुख्य गेट की ओर गोलियां दागीं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस खंगाल रही सुराग
फिलहाल पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान करने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर कौन थे और गुलाब सिद्धू के घर को निशाना बनाने के पीछे उनकी क्या वजह थी। घटनास्थल से जुड़े सबूतों और अन्य संभावित सुरागों की जांच की जा रही है।
सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे हैं गुलाब सिद्धू
गुलाब सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। गुलाब सिद्धू ने मूसेवाला को अपना मेंटर भी माना था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गुलाब सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें न्याय दिलाने की बात करते रहे हैं।
Read More
हरियाणा के 5 शहरों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, ₹9700 करोड़ की लागत से बनेंगे रिंग रोड और बाईपास


[…] सिद्धू मूसेवाला के करीबी सिंगर के घर प… […]