HomeBreaking Newsउत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6...

उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) शासन ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। तबादला सूची में जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी के अलावा नगर आयुक्त, विशेष सचिव और मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस बदलाव के तहत जालौन के मौजूदा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय का जालौन के जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल भी चर्चा में रहा है।

वर्ष 2025 में जालौन में उनके कार्यकाल के दौरान जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत दो करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया था। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के पद पर तैनात समीर को अब जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है। झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम और विकास विभाग में भी बदलाव

बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

छह PCS अधिकारियों का भी तबादला

IAS अधिकारियों के बाद शासन ने छह PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है, जबकि वहां संयुक्त सचिव रहे अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुल सचिव और अपर निदेशक बनाया गया है।

बदायूं के SDM राजेश कुमार सिंह को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। गोंडा के ADM संजय कुमार सिंह को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल में उप निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी मिली है। प्रमोद झा को ADM गोंडा और योगेश्वर सिंह को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों ने यमन के मोखा पर किया कब्जा, पिछले 9 दिनों से जारी था संघर्ष…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments