HomeBreaking NewsUPSC करने वाले छात्रों के लिए संजू सैमसन का बड़ा तोहफा, 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगी...

UPSC करने वाले छात्रों के लिए संजू सैमसन का बड़ा तोहफा, 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन(Sanju Samson) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी में मदद देने वाली स्कॉलरशिप शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है जिनमें काबिलियत और मेहनत तो है लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण वे अच्छी कोचिंग और जरूरी सुविधाएं हासिल नहीं कर पाते।

संजू सैमसन के फाउंडेशन ने लीड IAS एकेडमी के सहयोग से देशभर के 1,000 छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना बनाई है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग और ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में संजू के होमटाउन विजिंजम से आने वाले योग्य छात्रों को विशेष प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।

पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

यह कार्यक्रम केवल UPSC की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को अनुभवी मार्गदर्शन और मेंटरशिप के साथ स्किल-बेस्ड लर्निंग का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा कम्युनिकेशन, क्रिटिकल थिंकिंग, लीडरशिप और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने के साथ भविष्य में एक सक्षम और जिम्मेदार सिविल सर्वेंट बनने के लिए जरूरी गुण विकसित करना है।

संघर्ष से मिली प्रेरणा

इस पहल के पीछे संजू सैमसन की अपनी जिंदगी और संघर्षों का अनुभव भी एक महत्वपूर्ण प्रेरणा माना जा रहा है। स्कॉलरशिप के माध्यम से वह ऐसे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना चाहते हैं जिनमें प्रतिभा है लेकिन संसाधनों की कमी उनके रास्ते में बाधा बन रही है। इस प्रयास के जरिए अगली पीढ़ी के सिविल सर्वेंट्स को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को सही दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे की 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे 4 लेन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments