HomeBreaking Newsइंदौर के होटल सयाजी की सभी किचन सील, फंगस लगी मूंगफली और...

इंदौर के होटल सयाजी की सभी किचन सील, फंगस लगी मूंगफली और 67 किलो बिना टैगिंग का नॉनवेज मिलने से हड़कंप

शहर के लग्जरी होटल सयाजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल की किचन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलने के बाद शुक्रवार को उसकी सभी किचन सील कर दी गईं। इसके साथ ही होटल का FSSAI लाइसेंस निलंबित करने की वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

चूहे और कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार शाम होटल में रूटीन निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टोरेज एरिया में चूहों की मौजूदगी मिली, जबकि किचन में कॉकरोच घूमते पाए गए। जांच टीम को खाद्य सामग्री के रखरखाव में भी कई खामियां मिलीं। स्टोरेज से फंगस लगी मूंगफली बरामद हुई। इसके अलावा उबले हुए आलू पर एक्सपायरी टैगिंग पाई गई। टीम को करीब 67 किलो कच्ची नॉनवेज सामग्री भी मिली, जिस पर एक्सपायरी की जानकारी दर्ज नहीं थी।

वेज-नॉनवेज के लिए एक ही कोल्ड स्टोरेज

जांच के दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण को लेकर भी लापरवाही सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, होटल में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधन फाइव स्टार मानकों के अनुरूप जरूरी FSSAI लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

सभी किचन किए सील

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक बार फिर होटल सयाजी पहुंची। करीब ढाई घंटे तक होटल की किचन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान खाद्य सामग्री की दोबारा सैंपलिंग भी की गई। जांच के बाद प्रशासन ने होटल में संचालित सभी किचन को सील कर दिया। खाद्य पदार्थों के नमूने अब प्रयोगशाला में जांचे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद होटल के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More

विकसित दिल्ली 2047 मास्टर प्लान से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, CM रेखा ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments