HomeBreaking Newsयूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, शॉपिंग मॉल पर ड्रोन अटैक में...

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, शॉपिंग मॉल पर ड्रोन अटैक में 14 लोगों की गई जान, 121 घायल

Russia Attack on Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में रूस ने शुक्रवार को एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाकर बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

हमले के बाद फिर आया ड्रोन का दूसरा जत्था

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले को ‘डबल-टैप स्ट्राइक’ बताया जा रहा है। इसमें पहले ड्रोन के एक जत्थे ने हमला किया और आग लगने के करीब आधे घंटे बाद, जब इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे थे, तभी ड्रोन का दूसरा हमला हुआ। दूसरे हमले में बचावकर्मियों को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

जेलेंस्की ने रूस पर साधा निशाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, ‘रूस ने Kryvyi Rih में एक शॉपिंग सेंटर पर बेहद बेरहम हमला किया। हमलावर ड्रोन ने दो बार में हमला किया, पहले हमले और आग लगने के आधे घंटे बाद, दूसरा हमला इमरजेंसी सर्विस वालों को निशाना बनाकर किया गया। मारे गए लोगों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सभी घायलों का जरूरी इलाज किया जा रहा है। इस तरह के हमले किसी भी तरह से आतंकवादी हमलों से कम नहीं हैं। और दुनिया को इनका उसी तरह जवाब देना चाहिए। शांति के लिए जरूरी है कि रूस को अपनी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।’

मृतकों की संख्या 14, 121 लोग घायल

स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने कहा कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी रखा गया है।

पहले भी कई बार निशाना बना है क्रिवी रिह

क्रिवी रिह पिछले चार साल से ज्यादा समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बार रूसी हमलों का निशाना बन चुका है। अप्रैल 2025 में यहां हुआ हमला सबसे घातक हमलों में शामिल था। उस हमले में 9 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हुई थी।

कीव पर हमले के 24 घंटे बाद हुआ अटैक

क्रिवी रिह पर शुक्रवार का हमला यूक्रेनी राजधानी कीव पर रूस की रात में की गई एयरस्ट्राइक के ठीक 24 घंटे बाद हुआ। कीव पर हुए हमले में रूस ने कई मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया था। उस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई थी।

Read More:

दिल्ली-NCR में सुबह झमाझम बरसे मेघा, UP-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments