HomeBreaking Newsप्रदर्शन के कारण दूसरे दिन भी दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद,...

प्रदर्शन के कारण दूसरे दिन भी दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी में जारी प्रदर्शन के बीच गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद

DMRC के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन फिलहाल यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर न तो प्रवेश की अनुमति होगी और न ही बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, जिन स्टेशनों पर इंटरचेंज उपलब्ध है, वहां यात्री केवल लाइन बदल सकेंगे।

यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जांचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। DMRC ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से मिल रहे निर्देशों के आधार पर स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Read More

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, पंजाब में शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments