Donald Trump Phone Call Mohammed bin Salman: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को शुक्रवार को फोन किया, जिसके बाद दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
US-ईरान पर हुई बातचीत
सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, बातचीत में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसमें US-ईरान के बीच चल रही बातचीत भी शामिल रही। दोनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिपिंग मार्गों की रक्षा करने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाने पर जोर दिया।
होर्मुज की सुरक्षा पर फोकस
बातचीत के दौरान होर्मुज की सुरक्षा भी प्रमुख मुद्दा रही। यह दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा और समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। हाल के समय में यह मार्ग वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़े सैन्य और कूटनीतिक तनाव का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चिंता
दोनों नेताओं ने माना कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुरक्षित रखना जरुरी है। इसी उद्देश्य से समुद्री मार्गों की सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई, ताकि क्षेत्र में तनाव का असर ऊर्जा बाजार पर कम से कम पड़े।
विदेश मंत्रियों के बीच भी हुई अलग बातचीत
इस बीच, सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्ला ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के ताजा मामलों की समीक्षा की और सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने के लिए रियाद और वाशिंगटन के बीच लगातार तालमेल बनाये रखने पर जोर दिया।
Read More:
CA बनकर रची बड़ी साजिश, 59 लोगों से 3.74 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार

