HomeBreaking Newsन गोला न बारूद... चीन ने बना दिया 'माइक्रोवेव एयर डिफेंस', देखकर...

न गोला न बारूद… चीन ने बना दिया ‘माइक्रोवेव एयर डिफेंस’, देखकर कांप रही दुनिया! एक झटके में मार गिराएगा कई सैटेलाइट

चीन ने हाई-पावर माइक्रोवेव हथियार कार्यक्रम की दी जानकारी, 100 गीगावॉट क्षमता का दावा
रक्षा वैज्ञानिकों ने रिसर्च पेपर में साझा की तकनीकी जानकारी

चीन ने अपनी नई पीढ़ी के हाई-पावर माइक्रोवेव हथियार कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की है। चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) के वैज्ञानिकों ने इस महीने प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में दावा किया है कि यह हथियार 100 गीगावॉट (GW) तक की माइक्रोवेव ऊर्जा पैद करने में सक्षम है। यह पहली बार है जब चीन की ओर से इस कार्यक्रम के बारे में इतने विस्तार से जानकारी साझा की गई है।

100 गीगावॉट क्षमता वाले सिस्टम का किया दावा

रिसर्च पेपर के अनुसार, चीन ने कई गीगावॉट क्षमता वाले माइक्रोवेव सिस्टम विकसित किए हैं और दावा किया है कि इनमें से कुछ सैन्य इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सबसे शक्तिशाली सिस्टम 100 गीगावॉट क्षमता का है, जिसमें कई हाई-पावर पल्स जनरेटर मिलकर एक शक्तिशाली माइक्रोवेव बीम तैयार करते हैं। चीन का यह भी कहना है कि इस तकनीक का परीक्षण किया जा चुका है।

सैटेलाइट के लिए बड़ा खतरा

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल एंटी-सैटेलाइट हथियार के रूप में किया जाता है, तो यह लो-अर्थ ऑर्बिट में मौजूद उपग्रहों के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के लिए चुनौती बन सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उच्च क्षमता वाली माइक्रोवेव पल्स इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्रभावित करने की क्षमता रख सकती है। हालांकि, ऐसे संभावित प्रभाव अलग-अलग परिस्थितियों और तकनीकी कारकों पर निर्भर करेंगे।

नए हाइब्रिड ऊर्जा सिस्टम पर भी किया गया काम

रिसर्च में बताया गया है कि चीन ने लिथियम-आयन कैपेसिटर आधारित एक हाइब्रिड सिस्टम भी विकसित किया है। दावा किया गया है कि यह सिस्टम माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी तेजी से सक्रिय होकर लगातार ऊर्जा उपलब्ध करा सकती है। चीन के अनुसार, भविष्य में इस तकनीक को और छोटा, कम लागत वाला और अधिक सटीक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ट्रस्ट चेयरमैन ने जताई नाराजगी, बोले- यह घटना एक ‘कलंक’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments