HomeBreaking Newsअब IRCTC पर टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! बड़ा बदलाव करने जा रहा...

अब IRCTC पर टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! बड़ा बदलाव करने जा रहा रेलवे

भारतीय रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग को अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। रेल मंत्रालय ने IRCTC की वेबसाइट को आधुनिक तकनीक के साथ नए स्वरूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर डिजिटल अनुभव देना और टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को कम करना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर IRCTC और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) की टीम ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर के विद्यार्थियों के साथ नई वेबसाइट के बीटा संस्करण की समीक्षा की। छात्रों से उपयोगकर्ता अनुभव (यूजर एक्सपीरियंस) से जुड़े सुझाव लिए गए, क्योंकि इससे पहले उन्होंने मौजूदा वेबसाइट में मौजूद कई तकनीकी कमियों और इस्तेमाल से जुड़ी दिक्कतों की ओर ध्यान दिलाया था। इन सुझावों के आधार पर वेबसाइट को अधिक यूजर्स के अनुकूल बनाने की कोशिश की जा रही है।

नई वेबसाइट में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

नई IRCTC वेबसाइट को भारतीय रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के साथ जोड़ा जा रहा है। साथ ही वर्षों पुराने रिजर्वेशन इंजन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। वेबसाइट में अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स हटाए जाएंगे जिससे टिकट बुकिंग करना और भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को एक ही स्क्रीन पर विभिन्न श्रेणियों की सीट उपलब्धता देखने की सुविधा मिलेग जिससे समय की बचत होगी और बुकिंग आसान बनेगी।

RailOne ऐप भी बना यात्रियों की पहली पसंद

रेल मंत्रालय के अनुसार, RailOne ऐप को यात्रियों का अच्छा समर्थन मिला है और इसके डाउनलोड 4 करोड़ से अधिक हो चुके हैं। इस ऐप के माध्यम से रेलवे की कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे बॉट्स और अनधिकृत ऑटोमेटेड बुकिंग पर लगातार निगरानी रख रहा है। मंत्रालय का कहना है कि इस दिशा में सुधार जारी है और भविष्य में टिकट बुकिंग व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित तथा भरोसेमंद बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल बने विंबलडन के रॉयल बॉक्स में आमंत्रित होने वाले चौथे भारतीय क्रिकेट कप्तान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments