HomeBreaking NewsMLA कॉलोनी के लिए छत्तीसगढ़ में 80+ घरों पर चला बुलडोजर, BJP...

MLA कॉलोनी के लिए छत्तीसगढ़ में 80+ घरों पर चला बुलडोजर, BJP कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कानूनी कार्रवाई का दिया भरोसा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित MLA कॉलोनी के लिए जमीन खाली कराने के दौरान प्रशासन ने 80 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद दर्जनों परिवार बेघर हो गए। जहां कभी पक्के घर थे, वहां अब मलबा और खुले आसमान के नीचे रखा घरेलू सामान नजर आ रहा है।

56 एकड़ जमीन पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला प्रशासन के अनुसार, करीब 56 एकड़ सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी चरागाह है और वहां लंबे समय से अतिक्रमण था। प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को कई बार नोटिस भी जारी किए गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से एक-एक कर मकानों को हटाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इलाके में बैरिकेडिंग की गई और आम लोगों की आवाजाही सीमित रही।

वर्षों से रह रहे – गांव वालों का तर्क

सभी परिवारों का कहना है कि वे कई दशकों से इस इलाके में रह रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास बिजली, पानी और अन्य सरकारी सुविधाएं थीं और कई परिवारों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिला था। ऐसे में उनका सवाल है कि अगर जमीन पर उनका कब्जा अवैध था तो वर्षों तक सरकारी सुविधाएं कैसे मिलती रहीं।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी के लिए बड़ी संख्या में परिवारों को बेघर किया गया और पुनर्वास की प्रक्रिया पर्याप्त नहीं थी। वहीं, बीजेपी के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इन आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई कानून के तहत की गई है और किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने प्रभावित लोगों के पुनर्वास का भरोसा भी दिया है।

Read More

ट्रेड डील से पहले भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों से हटाया बैन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments