HomeBreaking Newsफरीदकोट में CM मान का 'लोक मिलनी' कार्यक्रम आज, गांव पंजगराईं कलां...

फरीदकोट में CM मान का ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम आज, गांव पंजगराईं कलां में लोगों से करेंगे सीधा संवाद

CM Bhagwant Singh Mann Lok Milni Program: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को फरीदकोट जिले के जैतो विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजगराईं कलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोगों की समस्याएं सुनेंगे CM मान

‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

तैयारियों में जुटे पार्टी नेता और कार्यकर्ता

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जरुरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों में दिख रहा खास उत्साह

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गांव पंजगराईं कलां और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय निवासी मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात और अपनी बात रखने को लेकर उत्साहित हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Read More:

जनता दर्शन में CM योगी सख्त, बोले- अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments