HomeBreaking Newsकिराने का सामान लेने गई थी मासूम, रास्ते में हुआ अपहरण, झील...

किराने का सामान लेने गई थी मासूम, रास्ते में हुआ अपहरण, झील के पास मिला बच्ची का शव

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 10 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नागपट्टिनम के रहने वाले 33 साल के कार्तिक के तौर पर हुई है। वह सुलूर के पास पल्लापलयम का रहने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक और आरोपी मोहन राज को कथित तौर पर उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

10 साल की बच्ची जो गुरुवार शाम से लापता थी शुक्रवार को कन्नामपलयम के पास एक झील के किनारे मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि वह अपने घर के पास किराने का सामान खरीदने निकली थी, तभी आरोपी कार्तिक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद बच्ची के माता-पिता, रिश्तेदार और आम लोगों ने सुलूर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस महानिरीक्षक आर.वी. रम्या भारती ने विरोध स्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें घटना की उचित जांच का आश्वासन दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और ESI अस्पताल में रखा गया है।

CM विजय ने इंसाफ़ का भरोसा दिलाया

‘X’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने इस कृत्य को “अमानवीय और अक्षम्य” बताया।

राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के एक बयान के अनुसार, “कल कोयंबटूर में 10 साल की एक बच्ची के साथ हुई भयानक घटना से गहरा दुख और सदमा लगा है। हमारे समाज में ऐसे अमानवीय और अक्षम्य आपराधिक कृत्य कभी बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। मैं उस छोटी बच्ची के परिवार के रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्यारे बच्चे को खोने के दुख से गुज़र रहे हैं। इस मामले से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

READ MORE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने PM मोदी से की मुलाकात, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments