HomeBreaking Newsथाईलैंड के कैफे में बेहोश हुए 4 भारतीय पर्यटक, एक की मौत,...

थाईलैंड के कैफे में बेहोश हुए 4 भारतीय पर्यटक, एक की मौत, भारतीय दूतावास ने जताया दुख

थाईलैंड के फुकेट से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां एक कैफे में भोजन के दौरान चार भारतीय पर्यटक अचानक बेहोश हो गए। इस घटना में 26 वर्षीय एक भारतीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और मामले पर नजर बनाए हुए है।

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 9 मई 2026 को फुकेट में चार भारतीय पर्यटकों के बेहोश होने की घटना की जानकारी मिलने के बाद दूतावास थाई अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने एक युवक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा मृतक के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अन्य तीन भारतीयों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

कमला बीच के कैफे में हुई घटना

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना फुकेट के कथू जिले के कमला बीच इलाके में स्थित एक मशहूर कैफे में हुई। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय युवक कैफे पहुंचे थे। देर रात अचानक उनमें से चार युवक एक-एक कर बेहोश हो गए। घटना के बाद कैफे कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

मृतक समेत पांच युवकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, समूह में शामिल भारतीय युवकों की पहचान कुशाग्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, एक अन्य राहुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल और आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। इनमें से कुशाग्र अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाकी तीन युवकों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पांचवें युवक आर्यन वर्मा में कोई भी लक्षण नहीं पाए गए।

मौत के कारण की जांच जारी

थाई पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ अब इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवकों के बेहोश होने की वजह क्या थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। थाई अधिकारियों ने भारतीय दूतावास को भी जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है।

Read More

सब ‘बौना’ कहकर चिढ़ाते थे, अब मिली चांद सी दुल्हन, शादी देखने उमड़ा पूरा गांव

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments