HomeBreaking Newsपंजाब में हुई नगर निकाय चुनावों की घोषणा, 26 मई को होगी...

पंजाब में हुई नगर निकाय चुनावों की घोषणा, 26 मई को होगी वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे…

पंजाब(Punjab) में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव अधिकारी राजकमल चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि मतदान 26 मई को कराया जाएगा जबकि मतगणना और परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही पूरे राज्य में आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

क्या होगा मतदान का समय ?

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवार 13 मई से 16 मई के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 19 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

इस बार पंजाब में आठ नगर निगमों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा राज्य की 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाता हिस्सा लेंगे जिनकी कुल संख्या लगभग 36.72 लाख बताई गई है।

कितना होगा अधिकतम चुनाव खर्च ? 

चुनाव आयोग ने बताया कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम चार लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, UPI पेमेंट बना सुराग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments