HomeBreaking Newsनिगम चुनाव के बीच सोनीपत पहुंचे CM सैनी, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

निगम चुनाव के बीच सोनीपत पहुंचे CM सैनी, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हरियाणा में निकाय चुनावों की हलचल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत वॉर्ड नंबर 8 से की और सबसे पहले राई गांव में जनसभा को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में CM करीब दो दर्जन छोटी-छोटी जनसभाओं के जरिए लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मेयर प्रत्याशी की ओर से भी कई कार्यक्रम तय किए गए हैं।

जनसभाओं के जरिए मांगा समर्थन

CM सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के विकास के लिए मेयर और पार्षदों का चुनाव महत्वपूर्ण है और जनता का आशीर्वाद ही इन्हें जीत दिलाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही प्रतिनिधियों को चुनकर नगर निकायों को मजबूत बनाएं।

सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री सैनी ने अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 संकल्पों में से 63 को पूरा किया जा चुका है, जबकि बाकी पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कम आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है और किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। इसके अलावा, युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के दो लाख नौकरियां देने और ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू करने जैसी उपलब्धियों को भी उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हालात संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में जो रुख अपनाया, वैसा ही हरियाणा में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने महिलाओं के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई।

Read More

बंगाल में बड़ा खेला! आरजी कर रेप पीड़िता की मां 3000 वोटों से निकलीं आगे, रत्ना देबनाथ की बढ़त देख चौंकी TMC

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments