HomeBreaking Newsएयर इंडिया में बिंदी-सिंदूर पर रोक का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल...

एयर इंडिया में बिंदी-सिंदूर पर रोक का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ग्रूमिंग हैंडबुक पर भड़का इंटरनेट

टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में फंस गया हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की कथित ‘ग्रूमिंग हैंडबुक’ के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया गया कि केबिन क्रू ड्यूटी के दौरान बिंदी, सिंदूर, तिलक, चूड़ा और कलावा नहीं पहन सकती । इस पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया।

वायरल दस्तावेज में क्या लिखा था?

स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया कि बिंदी, सिंदूर, तिलक और कलावा पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। पुरानी 2022 की गाइडलाइन में केवल बड़ी बिंदी पर रोक थी, जबकि छोटी बिंदी (0.5 सेमी से कम) साड़ी पहनने के साथ ऑप्शनल थी। वायरल दस्तावेज में इसे नई पॉलिसी के रूप में पेश किया गया, जो टाटा ग्रुप के एयर इंडिया अधिग्रहण के बाद की अपडेटेड ग्रूमिंग पॉलिसी से जोड़ा जा रहा है।

 

एयर इंडिया की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद एयर इंडिया ने सफाई दी और कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कर्मचारियों को बिंदी पहनने की पूरी आजादी है। जो तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित हो रही हैं, वे पुराने मैनुअल की हैं और अब उपयोग में नहीं हैं।” एयरलाइन ने यह भी कहा कि वर्तमान पॉलिसी में धार्मिक प्रतीकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

लेंसकार्ट का संदर्भ

इससे पहले लेंसकार्ट भी इसी तरह के ड्रेस कोड विवाद में फंस चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके ‘ग्रूमिंग गाइड’ के पुराने दस्तावेज वायरल होने के बाद कर्मचारियों पर धार्मिक पक्षपात का आरोप लगा था। लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ने कहा कि यह दस्तावेज पुराना है और वर्तमान पॉलिसी को नहीं दर्शाता।

सोशल मीडिया पर चर्चा

वायरल दस्तावेजों ने इंटरनेट पर लोगों के बीच तीखी बहस छेड़ दी। यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति है, तो बिंदी और सिंदूर पर रोक क्यों। हालांकि, एयर इंडिया और लेंसकार्ट दोनों ने स्पष्ट किया कि यह पुराना दस्तावेज है और कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल की अनुमति है।

यह विवाद दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर पुरानी जानकारी भी तेजी से वायरल हो सकती है और अफवाहों को जन्म दे सकती है। एयर इंडिया ने साफ किया कि उनकी मौजूदा ग्रूमिंग पॉलिसी में कोई धार्मिक प्रतिबंध नहीं है, और कर्मचारी अपनी संस्कृति के प्रतीकों के साथ ड्यूटी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments