HomeBreaking Newsउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

उत्तराखंड में चोपता-मंडल रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि इसमें भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना जिस स्थान पर हुई, वह पूरी तरह निर्जन क्षेत्र है और वहां मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है, जिससे राहत कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं।

प्रतियोगिता के लिए जा रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, सेना के जवान ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ प्रतियोगिता के लिए नेटवर्किंग व्यवस्था करने चोपता गए थे। वापसी के दौरान चोपता से मंडल की ओर आते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय चालक ने की मदद

घटना के समय चोपता से गोपेश्वर की ओर जा रहे एक वाहन चालक की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उसने तुरंत नीचे उतरकर दोनों घायल जवानों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया।

एक जवान गंभीर

घायलों में से एक जवान की हालत गंभीर होने पर उसे सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घायल जवानों की पहचान जाबाज सिंह (29), निवासी भिवानी, हरियाणा और धवन सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों सेना की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।

Read More

यूपी के शहरों को दहलाने की साजिश नाकाम, अलकायदा मॉड्यूल के 3 दोषियों को NIA कोर्ट ने की सजा की घोषणा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments