HomeBreaking Newsअमरावती अश्लील वीडियो मामले में मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार, घर पर चला...

अमरावती अश्लील वीडियो मामले में मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर…

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए कथित वीडियो कांड के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी अयान तनवीर के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने पहले मकान पर नोटिस चस्पा किया और इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ तय प्रक्रिया के तहत की गई है। हालांकि, जिस समय यह कार्रवाई की गई, उस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की थी।

जांच में बड़े मामले का खुलासा

शुरुआत में यह मामला कुछ वायरल वीडियो तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसकी गंभीरता सामने आई। आरोप है कि 180 से अधिक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके 350 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

पुलिस ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी करते हुए उजेर खान इकबाल खान को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अयान तनवीर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उसके मोबाइल फोन से कई अहम वीडियो बरामद हुए हैं, जबकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इससे मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम को उनकी सहायता के लिए लगाया गया है।

अधिकारियों ने पीड़ितों से बिना डर के आगे आने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि इस मामले से जुड़े किसी भी वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसा करना कानूनी अपराध है और इससे पीड़ितों की निजता को नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : हिंसा नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान: नोएडा DM मेधा रूपम की मजदूरों से अपील…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments