HomeBreaking Newsभगवान श्रीराम के चरणों में छिपे 48 दिव्य चिन्हों का क्या है...

भगवान श्रीराम के चरणों में छिपे 48 दिव्य चिन्हों का क्या है रहस्य? जानिए हर प्रतीक का अर्थ

Ram Navami 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त न केवल पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि प्रभु राम के जीवन, आदर्शों और उनके दिव्य स्वरूप से जुड़ी मान्यताओं को भी स्मरण करते हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण मान्यता उनके चरणों में मौजूद शुभ चिह्नों से जुड़ी है।

चरणों में माने जाते हैं 48 दिव्य चिन्ह

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के चरणों में कुल 48 दिव्य चिन्ह माने जाते हैं, जो अलग-अलग आध्यात्मिक शक्तियों और गुणों का प्रतीक हैं। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने ध्वज, वज्र, अंकुश, कमल और ऊर्ध्व रेखा जैसे प्रमुख चिह्नों का वर्णन किया है। मान्यता यह भी है कि उनके दाहिने चरण के चिन्ह माता सीता के बाएं चरण में और बाएं चरण के चिन्ह उनके दाहिने चरण में विराजमान हैं।

दाहिने चरण के चिह्न देते हैं शक्ति और सफलता का संकेत

भगवान राम के दाहिने चरण में मौजूद चिह्नों को शक्ति, विजय और सुरक्षा से जोड़ा जाता है। ऊर्ध्व रेखा मोक्ष की ओर ले जाने वाली मानी जाती है, जबकि स्वस्तिक शुभता का प्रतीक है। कमल का चिन्ह यश और प्रसन्नता बढ़ाने वाला माना जाता है। वज्र शक्ति और नकारात्मकता के नाश का संकेत देता है, वहीं ध्वज विजय और सम्मान का प्रतीक है। अंकुश मन को नियंत्रित करने का संदेश देता है और कल्पवृक्ष इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है। रथ, चक्र और सिंहासन जैसे चिन्ह पराक्रम और प्रभुत्व दर्शाते हैं, जबकि यमदंड, छत्र और चामर भय से मुक्ति और वैभव का संकेत देते हैं।

बाएं चरण के चिह्न शांति और ज्ञान का प्रतीक

श्रीराम के बाएं चरण में मौजूद चिह्नों को शांति, भक्ति और ज्ञान से जोड़ा गया है। सरयू का चिन्ह पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है, जबकि शंख बुद्धि और पवित्रता का प्रतीक है। अर्धचंद्र मन को शांति देता है और प्रेम को बढ़ाता है। कलश और बिंदु जीवन में पूर्णता और सफलता का संकेत देते हैं। मीन (मछली) भगवान के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाता है, वहीं हंस विवेक और ज्ञान का प्रतीक है। इसके अलावा वीणा और वंशी कला व भक्ति को प्रोत्साहित करती हैं, जबकि गदा, धनुष और तूणीर शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। चन्द्रिका और पूर्ण चंद्र उज्ज्वल भविष्य और मानसिक संतुलन का संकेत देते हैं। रामनवमी के इस पावन अवसर पर इन दिव्य चिह्नों का स्मरण भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

Read More: 

एक ऐसा मंदिर जहां भगवान राम हैं राजा, जानें क्यों खास है ‘बुंदेलखंड की अयोध्या’ कहा जाने वाला ये मंदिर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments