HomeBreaking NewsXiaomi 17 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च,  दमदार बैटरी बैकअप और 100W फास्ट...

Xiaomi 17 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च,  दमदार बैटरी बैकअप और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ कई धांसू फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Xiaomi 17 Ultra के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर AI फीचर्स के लिए जाना जाता है। कंपनी ने इस फोन को पहले चीन में सितंबर 2025 में लॉन्च किया था, जहां इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई थी। हालांकि भारत और ग्लोबल मार्केट में इसे थोड़ी छोटी 6,300mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi 17 की कीमत

भारत में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹99,999 है। इसकी पहली सेल 13 मार्च से Xiaomi India की वेबसाइट पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Xiaomi 17 में 6.3 इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा आंखों की सुरक्षा के लिए फोन को TÜV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, एड्रेनो GPU और क्वालकॉम AI इंजन दिया गया है। यह डिवाइस 16GB तक RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

Xiaomi 17 में कंपनी का नया HyperAI सूट दिया गया है। इसमें AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search और AI Dynamic Wallpapers जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में Google Gemini के साथ Circle to Search फीचर भी मौजूद है।

Leica कैमरा सिस्टम

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस HyperCharge सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी तेजी से चार्ज होकर लंबे समय तक बैकअप देती है।

Read More

कश्मीरी पंडितों की संपत्तियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लगेंगे विशेष कैंप

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments