Thursday, March 5, 2026
Home Breaking News ईरान ने एक और युद्ध मोर्चा खोला, पाकिस्तान के सहयोगी देश पर...

ईरान ने एक और युद्ध मोर्चा खोला, पाकिस्तान के सहयोगी देश पर किया ड्रोन हमला

ईरान युद्ध
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच जंग का दायरा और बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने अजरबैजान के नखचिवन क्षेत्र में ड्रोन हमला किया, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद दक्षिण कॉकस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

नखचिवन एयरपोर्ट पर गिरा ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 मार्च दोपहर के आसपास ईरानी क्षेत्र से दो ड्रोन लॉन्च किए गए। इनमें से एक ड्रोन नखचिवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग से टकरा गया, जिससे इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां आग लग गई। दूसरा ड्रोन पास के शेखराबाद गांव में एक स्कूल के नजदीक गिरा। इस हमले में दो आम नागरिकों के घायल होने की भी खबर है।

अजरबैजान ने जताया कड़ा विरोध

हमले के बाद अजरबैजान सरकार ने इसकी कड़ी निंदा की है। बाकू ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के सिद्धांतों के खिलाफ है। घटना के बाद अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत मोजतबा डरमिचिलु को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया। सरकार ने तेहरान से घटना की तुरंत सफाई देने और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने की मांग की है। अजरबैजान ने यह भी कहा कि उसे जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।

क्षेत्रीय तनाव के बीच हुआ हमला

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। हालिया सैन्य कार्रवाइयों के बाद पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे बड़े संघर्ष की आशंका भी बढ़ गई है।

पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है अजरबैजान

अजरबैजान को पाकिस्तान का करीबी सहयोगी माना जाता है और दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंध मजबूत हैं। तुर्किये, पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच त्रिपक्षीय सहयोग भी देखने को मिलता है। कश्मीर मुद्दे पर भी अजरबैजान कई बार पाकिस्तान के पक्ष में बयान दे चुका है।

Read More

दिल्ली में DDA का बड़ा ऐलान, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर का 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट