मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम होने से हताश पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रातभर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी के बाद शुक्रवार को शाम होते बारामुला से भुज तक 26 शहरों में ड्रोन हमले किए। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपुरा एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश हुई। भारत ने इन ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। अधिकतर पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया। भारत के हमलों से बचने के लिए वह अपने एयर स्पेस को ढाल बना रहा है। पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गनों से न केवल नागरिक इलाकों को, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है।
MEA Press Conference: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

