Jalandhar: DSP की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने ऑटो चालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया है

जालंधर में Congress को बड़ा झटका, 10 पार्षद AAP में हुए शामिल

नगर निगम चुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। जालंधर के 10 कांग्रेस पार्षद आम आदमी पार्टी में हुए शामिल। चंडीगढ़ में पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने पार्षदों को पार्टी ज्वाइन करवाई।

जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जालंधर के एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सबसे पहले फ्रिज का कंप्रेसर फटा, जिसके बाद वहां पर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Punjab: मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं किसान, सीधे किसानों के Bank खाते में जाएगी राशि

मंडियों में फसल की खरीद के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए हैं साथ ही मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही अधिकारियों और किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि किसान को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।

जालंधर में शराबी पिता ने की 3 सगी बहनों की हत्या, ट्रंक में मिले थे तीनों के शव

जालंधर के मकसूदां इलाके में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाले घटना सामने आई। तीन सगी बहनों के शव घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिले। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थी।

Jalandhar: कल से शुरू होगा ‘सोढल मेला’, पुलिस कमिश्नर ने मेले स्थल का किया दौरा

जालंधर शहर में भादो के महीने में शुक्ल पक्ष के 14वें दिन, हर साल बाबा सोढल मेला आयोजित किया जाता है। पंजाब के मेलों की सूची में इनका स्थान प्रमुख है।

Jalandhar: ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में एक्शन, SHO नवदीप समेत 3 पर केस दर्ज

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर एक में ढिल्लों ब्रदर्स के आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले को लेकर एसएचओ नवदीप समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए है।

जालंधर पहुंची ‘खेडां वतन पंजाब दीयां की मसाल’… सासंद सुशील कुमार रिंकू ने किया स्वागत

29 अगस्त से पंजाब में खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन टू की शुरूआत होने जा रही है। वहीं, ‘खेडां वतन पंजाब दीयां की मसाल’ जालंधर पहुंची इसका स्वागत जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने किया।

Jalandhar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में सफलता दर्ज की है। यहां पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर जोगा को गिरफ्तार किया है। जोगा से पुलिस ने आठ किलो हेरोइन बरामद की है।

जालंधर और कपूरथला में बाढ़ग्रस्त इलाकों का राज्यपाल ने किया निरीक्षण

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इसके साथ ही राज्यपाल कपूरथला भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।