Punjab: मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं किसान, सीधे किसानों के Bank खाते में जाएगी राशि

मंडियों में फसल की खरीद के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए हैं साथ ही मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही अधिकारियों और किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि किसान को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।

पंजाब सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध हैं- CM Bhagwant Singh Mann

मुख्यमंत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य के इतिहास में पहली बार पहले ही दिन से उठान शुरू हो गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया के डिजिटलीकरण के साथ खरीद, उठान और भुगतान एक ही दिन किया जाएगा।