Punjab: मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं किसान, सीधे किसानों के Bank खाते में जाएगी राशि

पंजाब में धान की खरीद शुरू होने के बाद मंडियों में धान की फसल बेचने के लिए किसान आने लगे हैं इसी कड़ी में जालंधर की मंडियों में भी किसान धान ले कर पहुंच रहे हैं। सरकार की ओर से भी मंडियों में धान की खरीद के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मार्किट कमेटी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंडियों में किसानों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, मंडियों में फसल की खरीद के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए हैं साथ ही मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही अधिकारियों और किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि किसान को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।