Jalandhar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में सफलता दर्ज की है। यहां पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर जोगा को गिरफ्तार किया है। जोगा से पुलिस ने आठ किलो हेरोइन बरामद की है।

बता दें कि, NDPS के कई मामलों में पुलिस को जोगा सिंह की तलाश थी। बताया जा रहा है कि जोगा सिंह पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की खेप को हासिल कर उसकी सप्लाई करता था।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने पकड़े गए तस्कर की फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए कहा कि, जोगा सिंह पाकिस्तान में अपने नेटवर्क के जरिए बॉर्डर पार से नशा मंगवा कर आगे सप्लाई करता था, जिसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी।

वहीं, डीजीपी ने आगे बताया कि, जोगा सिंह के दो साथियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से 14 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई थी।