जालंधर और कपूरथला में बाढ़ग्रस्त इलाकों का राज्यपाल ने किया निरीक्षण

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इसके साथ ही राज्यपाल कपूरथला भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाढ़ के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, बाढ़ से बने हालात और पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद की जाए।