Jalandhar: DSP की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने ऑटो चालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया है और आरोपी के पास से डीएसपी की पिस्टल भी बरामद हुई है।

गोली मारकर की DSP की हत्या

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वो शराब के नशे में था औऱ डीएसपी दलबीर सिंह से बहस होने के बाद उसने उनकी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर पंजाब पुलिस के डीएसपी गौरव यादव ने ट्वीट किया है और उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस ने दो दिनों के अंदर डीएसपी हत्याकांड को सुलझाया है।