HomeBreaking News30 साल पुराना विवाद खत्म! हरियाणा-राजस्थान के बीच जल समझौते पर लगी...

30 साल पुराना विवाद खत्म! हरियाणा-राजस्थान के बीच जल समझौते पर लगी मुहर, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

Water Agreement Sealed Between Haryana and Rajasthan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक अहम समझौता हुआ है। दोनों राज्यों की सरकारों के बीच MOU पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत मानसून के दौरान हरियाणा पाइप लाइन के जरिए राजस्थान को पानी भेजेगा।

1994 के समझौते को लागू करने का रास्ता साफ

इस समझौते के तहत साल 1994 में हुए अपर यमुना रिवर बोर्ड के जल बंटवारा समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से लंबित जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में इसे एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

बांध परियोजनाओं को मिलेगी नई गति

जल समझौते के बाद रेणुका डैम, किशाऊ डैम और लखवार डैम जैसी लंबे समय से अटकी बांध परियोजनाओं के काम में तेजी आने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, सिंचाई क्षमता मजबूत होगी और जल संरक्षण को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

साथ मिलकर चलने का सबसे बड़ा उदाहरण

केंद्र सरकार ने इस समझौते को राज्यों के बीच साथ मिलकर चलने का सबसे बड़ा उदाहरण बताया है। सरकार का मानना है कि इससे जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, अंतरराज्यीय तालमेल और भविष्य की जल सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, दोनों राज्यों के बीच सालों से चले आ रहे जल बंटवारे के विवाद के समाधान की दिशा में यह समझौता अहम साबित होगा।

Read More:

हर बाधा दूर करेंगे संकटमोचन, बस मंगलवार के दिन चढ़ाएं भगवान हनुमान को ये 5 प्रिय भोग, खुशियों से महक उठेगा आपका संसार!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments