कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की दी इजाजत

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की अनुमति दे दी। संजय सिंह अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के संबंध में गिरफ्तारी के बाद अक्टूबर 2023 से जेल में हैं।… Continue reading कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की दी इजाजत

संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की नहीं दी गई अनुमति

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज शपथ नहीं लेंगे क्योंकि राज्यसभा सभापति ने उन्हें सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है। सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में… Continue reading संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की नहीं दी गई अनुमति

दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे

दिल्ली की अदालत ने कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को नामांकन पत्र दाखिल करने के सिलसिले में राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से मिलने की अनुमति दे दी है।

दिल्ली आबकारी नीति मामला: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति से संबंधित मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने राज्यसभा सदस्य सिंह की जमानत याचिका खारिज की।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत ने अपनी कार्यवाही स्थगित कर दी थी और कहा था कि वह सिंह की जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।

Delhi: संजय सिंह के परिवार से मिले CM भगवंत सिंह मान, कहा- ‘संजय सिंह को फंसाया जा रहा है’

पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने दिल्ली में संजय सिंह के परिवार वालों से मुलाकात की। सीएम मान ने कहा कि, संजय सिंह को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है।

पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सासंद संजय सिंह की गिरफ्तारी को बताया गलत

पंजाब सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया।

‘AAP’ सांसद संजय सिंह की आज कोर्ट में होगी पेशी

गौरतलब हो कि इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में सांसद संजय सिंह का नाम जोड़ा था जिसके बाद संजय सिंह ने दावा किया था कि ईडी ने गलती से उनका नाम जोड़ दिया है।

ईडी ने छापे के बाद आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सिंह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े नेता हैं।

आज सुबह, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित संजय सिंह के सरकारी आवास पर छापा मारा और तलाशी ली। दिनभर की पूछताछ के बाद, सिंह को धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी चुनाव 2022 : AAP का एक और चुनावी वादा, कहा- सरकार बनीं तो किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चौथी ‘केजरीवाल गारंटी’ की घोषणा की है। इसके तहत आप ने कहा कि सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर सभी किसानों के ऋण माफ कर दिए जाएंगे और सभी गन्ना किसानों बकाया का भुगतान किया जाएगा। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय… Continue reading यूपी चुनाव 2022 : AAP का एक और चुनावी वादा, कहा- सरकार बनीं तो किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ