पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सासंद संजय सिंह की गिरफ्तारी को बताया गलत

पंजाब सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया।

उन्होंने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि आरोपों के बावजूद आप सरकार अपने लक्ष्य पर अटल रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे।