पंजाब AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया एलान

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 10 लोकसभा सीटों को लेकर तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, लुधियाना से अशोक पप्पी पराशर, जालंधर से पवन टीनू और गुरादसपुर से अमनशेर सिंह शैरी कलसी को टिकट दिया गया है।

CM भगवंत सिंह मान का गुजरात दौरा, भरूच में AAP प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। बीते दिन सीएम भगवंत सिंह मान गुजरात पहुंचे थे और एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान का सम्मान किया था।

केरल इस बार यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आश्वासन दिया कि केरल आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, दिल्ली के 3 और पंजाब के 6 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दस नए प्रत्याशियों का एलान किया है जिसमे दिल्ली की तीन सीट और पंजाब की  6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।

कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, हिमाचल के लिए 3 पर्यवेक्षक किए नियुक्त

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी ने मंडी से संजय दत्त को जिम्मेदारी दी है। वहीं  हमीरपुर से अनीस अहमद और कांगड़ा से धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है।

फरीदाबाद में BJP प्रत्याशी के लिए CM नायब सिंह सैनी ने किया प्रचार

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सीएम लगातार चुनाव अभियान में जुटे हुए है। सीएम हरियाणा समेत देश के अलग-अलग राज्यों में BJP प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने फरीदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनता से वोट की अपील की।

PM मोदी ने BJP का संकल्प पत्र किया जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है।

लोकसभा चुनाव: हिमाचल की मंडी सीट पर कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच होगा मुकाबला

कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जिसके साथ ही इस सीट पर उनके और भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच एक बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।

दशकों बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और सीमा पार से गोलीबारी के भय के बिना चुनाव हो रहे हैं: PM मोदी

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विवादास्पद संवैधानिक प्रावधान वापस लेने की चुनौती दी और कहा कि ‘वे ऐसा नहीं कर सकते’।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा के स्कूलों पर की चिंता व्यक्त

आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में स्कूलों की बदहाली पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उच्च न्यायालय की फटकार के बाद भी स्कूलों में व्यवस्था नहीं सुधर रही है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा देने के नाम पर विफल… Continue reading आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा के स्कूलों पर की चिंता व्यक्त