कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, दिल्ली के 3 और पंजाब के 6 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दस नए प्रत्याशियों का एलान किया है जिसमे दिल्ली की तीन सीट और पंजाब की  6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।

बता दें कि, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है।

वहीं पंजाब में अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला को टिकट दिया है। जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, श्री फतेहगढ़ साहिब से डॉक्टर अमर सिंह, बठिंडा.. संगरूर और पटियाला सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। हालांकि पार्टी ने अभी तक हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।