अहमदाबाद: PM नरेंद्र मोदी ने किया मतदान, लोगों से की वोटिंग करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि, गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है।

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी और पूर्व CM मनोहर लाल ने किया नामांकन

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।

आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पंजाब में कार्यक्रम, जालंधर-लुधियाना में मिलन समारोह में होंगे शामिल

चुनावी समर के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में अनुराग ठाकुर आज हिमाचल के नालागढ़ में सुबह करीब साढ़े दस बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

फरीदाबाद, सिरसा और सोनीपत में CM नायब सैनी की चुनावी सभाएं

हरियाणा के सभी 10 सीटों पर जीत को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नायब सैनी फरीदाबाद, सिरसा और सोनीपत में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अयोध्या जाएंगे PM मोदी, श्री रामलला के करेंगे दर्शन

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे। पीएम रविवार को अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद अयोध्या में रोड शो भी करेंगे।

PM मोदी का चुनाव प्रचार अभियान, झारखंड, बिहार में रैली… यूपी में करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव में मिशन 400 पार के लक्ष्य को लेकर बीजेपी के तमाम स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं इसी कड़ी में पीएम मोदी आज झारखंड, बिहार और यूपी के दौरे पर रहेंगे।

कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में बना दिया है बेगाना: अनिल विज

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में बेगाना बना दिया है। अंबाला कैंट से 6 बार के विधायक विज ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि माना कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में ही बेगाना बना दिया है, परंतु कई बार बेगाने अपनों से… Continue reading कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में बना दिया है बेगाना: अनिल विज

भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर ज़ोरदार हमला बोला है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के द्वारा दिए गए 400 पार के नारे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 400 पार के नारे लगा… Continue reading भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

हरियाणा में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर से चरम सीमा पर

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा के अंदर कांग्रेस ने भले ही 8 टिकटों का आवंटन कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर से चरम सीमा पर देखे जा रही है। सिरसा से कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय स्तर के नेता कुमारी शैलजा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।… Continue reading हरियाणा में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर से चरम सीमा पर