भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर ज़ोरदार हमला बोला है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के द्वारा दिए गए 400 पार के नारे पर तीखा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 400 पार के नारे लगा रहे हैं, लेकिन जनता इन्हें तड़ीपार कह रही है। संजय सिंह ने बंगाल, झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव के दौरान के नारों को भी याद दिलाया।

साथ ही संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की बस एक ही गारंटी है और वो है झूठ बोलने की गारंटी।

संजय सिंह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने पहुँचे थे। बता दें, कुरुक्षेत्र से जहां एक ओर इंडिया गठबंधन से सुशील गुप्ता चुनावी मैदान में हैं तो वहीं भाजपा ने नवीन जिंदल को अपना प्रत्याशी बनाया है।