दिल्ली में पांचवीं क्लास तक के स्कूल अगले पांच दिन तक रहेंगे बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने पांच दिनों के लिए पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। अब सोमवार यानि 8 जनवरी से 12 जनवरी तक के लिए स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

दिल्ली में आज सुबह रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

दिल्ली में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Delhi-NCR में चल रही बर्फीली हवाएं, कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही है। यहां ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी, न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिन्दु के नीचे

कश्मीर में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के नीचे दर्ज किया गया और लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग शहर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह… Continue reading कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी, न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिन्दु के नीचे

राजस्थान के अधिकतर हिस्से कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को सुबह भी राज्य के कुछ भागों में घने… Continue reading राजस्थान के अधिकतर हिस्से कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में

कश्मीर में शीत लहर जारी, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम?

कश्मीर में नए वर्ष की शुरुआत के साथ साथ शीत लहर और तेज हो गई तथा कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्से में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में भी दृश्यता कम रही। विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों… Continue reading पंजाब, हरियाणा के कई हिस्से में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह छाया रहा घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट के बीच बुधवार को दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी। उन्होंने बताया कि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान… Continue reading पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह छाया रहा घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक, किन्नौर जिले के कल्पा में 0.2 सेमी तथा सांगला में 0.1 सेमी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी… Continue reading हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी ठंड का प्रकोप जारी है। बीती रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को पारा -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक रात पहले पारा -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग… Continue reading कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे