कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी ठंड का प्रकोप जारी है। बीती रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को पारा -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक रात पहले पारा -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे एक रात पहले न्यूनतम तापमान -5.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया था।

बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन मौसम 16 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा। रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट का अनुमान है।