दिल्ली में आज सुबह रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

दिल्ली में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

कोहर के कारण दृश्यता हुई कम

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग और पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दिल्ली आने वाली 14 ट्रेन देरी से चल रही हैं।