Delhi-NCR में चल रही बर्फीली हवाएं, कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही है। यहां ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

वहीं, कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ने से विजिबिलिटी के स्तर में भी काफी गिरावट आई है जिस कारण हवाई, ट्रेन सेवा पूरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की आशंका जताई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

दिल्ली में गुरुवार सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, आज भी सूर्यदेव के दर्शन मुश्किल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में कोल्ड-डे की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्‍यों खासकर पंजाब, हर‍ियाणा, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी कोल्ड-डे की स्थिति बनी रेहगी। इस दौरान इन राज्यों में  घना कोहरा भी छाया रहेगा