New Year 2024: PM मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, बोले- ‘सुख-समृद्धि से भरा हो नया साल’

नए साल के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ रही है। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भक्तों ने इस अवसर पर प्रार्थना की। मंदिर में वर्ष की पहली आरती हुई। नए साल के अवसर पर पहाड़ों पर भी पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है।

कश्मीर में शीत लहर जारी, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम?

कश्मीर में नए वर्ष की शुरुआत के साथ साथ शीत लहर और तेज हो गई तथा कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने लोगों से समावेशी एवं सतत विकास के प्रति नयी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

मुंबई, गोवा और कश्मीर समेत देशभर में नए साल का जश्न

महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ लोगों ने जश्न मनाते हुए नववर्ष 2024 का स्वागत किया।

नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 हजार कर्मी तैनात किए

दिल्ली पुलिस नए साल 2024 की पूर्व संध्या पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है जबकि यातायात पुलिस ने वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए 2,500 से अधिक कर्मी तैनात किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नए साल को लेकर दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में सुरक्षा कड़ी

पूरा विश्व नए साल 2024 के स्वागत की तैयारी में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी नए साल के स्वागत की तैयारियां की जा रही है ऐसे में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था और शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

31 दिसंबर को रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं’

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।

दिल्ली में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, नए साल के के मद्देनजर चलाया गया था अभियान

राष्ट्रीय राजधानी में 2 पहिया वाहन के दस्तावेजों की जांच के लिए रोकने पर कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप के चेहरे पर गंभीर… Continue reading दिल्ली में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, नए साल के के मद्देनजर चलाया गया था अभियान